हिंदी
गोपेश्वर: उत्तराखंड के हनुमान चट्टी में बर्फबारी और बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) बद्रीनाथ मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनुमान चट्टी में बृहस्पतिवार शाम को भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर जमा हुए मलबे को साफ कर रहा है।
बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलने वाला है।
Published : 21 April 2023, 2:34 PM IST
Topics : उत्तराखंड गोपेश्वर जिला प्रशासन बद्रीनाथ बर्फबारी बाधित बारिश भूस्खलन राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी
No related posts found.