हिंदी
हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गई, जिससे कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: देवी के दर्शन कर लौट रहे दस लोगों की सड़क हादसे में मौत
#WestBengal: Death toll rises to 6 in Haripal bus accident https://t.co/pRy5YWbERN
— ANI (@ANI) October 16, 2018
पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता जा रही एक बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खल में गिर गई।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: यात्रियों से भरी बस पलटी, मौके पर मचा हाहाकार

उन्होंने बताया कि कम से कम 22 यात्री घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। ( भाषा)
Published : 16 October 2018, 1:19 PM IST
Topics : अस्पताल घायल नहर पश्चिम बंगाल पुलिस बस मौत सड़क हादसा हुगली
No related posts found.