हिंदी
राजनंदगांव: थाना क्षेत्र सोमनी के पास रविवार सुबह की ट्रक और जीप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर डोंगरगढ़ से लौट रहे थे। सभी मृतक लोग भिलाई निवासी थे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: 8-8 लाख के दो महिला नक्सलियों समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में जबरदस्त विस्फोट, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर सोमानी थाना क्षेत्र में ट्रक और जीप की टक्कर में 9 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में हो गई। मृतकों में 6 पुरूष और 4 महिलाएं है। इस घटना में अन्य 4 लोग गंभीर बताये जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Published : 14 October 2018, 12:01 PM IST
Topics : छत्तीसगढ़ पुलिस मौत राजनंदगांव सड़क हादसा
No related posts found.