छत्तीसगढ़: 8-8 लाख के दो महिला नक्सलियों समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण

सुकुमा में आज एसपी के सामने दो महिला नक्सलियों समेत तीन ने आत्म समर्पण कर दिया। जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उन पर लाखों रूपये का इनाम घोषित है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 13 October 2018, 8:08 PM IST
google-preferred

सुकमा:  छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस के सामने आज दो 8-8 लाख के इनामी सहित 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर 

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि एक महिला नक्सली मुचाकी सुनिता पर 8 लाख का इनाम घोषित था तथा नक्सली प्लाटून कमांडर बेड़सू जोगा पर 8 लाख का इनाम तथा एक अन्य महिला नक्सली दीर्दी जोगा ने आत्मसर्पण किया। उन्होंने बताया कि ये नक्सली बड़ी-बड़ी घटनाओं में शामिल थे।
 

Published : 
  • 13 October 2018, 8:08 PM IST

Advertisement
Advertisement