Firecracker Factory: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, महिला समेत 11 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में 14 से लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 February 2021, 4:30 PM IST
google-preferred

चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक निजी पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की तादाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके फायर टेंडर पहुंच गए हैं और आग को बुझाने का काम शुरू कर चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराय गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया है और इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद और प्रत्येक घायल को 50 रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। पटाखा बनाने का यह कारखाना सठुर के पास अचंगुलम क्षेत्र में स्थित है। गांव में स्थित इस कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से दस दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है।

घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मरने वाले सभी फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक बताये जा रहे हैं। राहत और बचाव का कार्य जोरों से जारी है। 
 

Published : 
  • 12 February 2021, 4:30 PM IST

Advertisement
Advertisement