Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बांटे पोर्टफोलियो, अपने पास रखे ये 15 विभाग

डीएन संवाददाता

नेतृत्व परिवर्तन के बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों का पोर्टफोलियो जारी कर दिया है। पोर्टफोलियो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 15 विभागों को रखा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम (फाइल फोटो)
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम (फाइल फोटो)


देहरादून: नेतृत्व परिवर्तन के बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों का पोर्टफोलियो जारी कर दिया है। इस पोर्टफोलियो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 15 विभागों को रखा है। वहीं सतपाल महाराज को सबसे बड़े विभाग, लोक निर्माण विभाग भी दे दिए हैं। हालांकि तीरथ कैबिनेट में शामिल कैबिनेट मंत्रियों को जो विभाग दिए गए थे, लगभग वही विभाग इस बार भी सभी मंत्रियों को दिए गए हैं।

कुछ मंत्रियों के विभागों में इक्का-दुक्का फेरबदल किया गया है। लेकिन लगभग विभाग सभी के वहीं हैं। खास बात यह है कि इस बार कोई भी राज्यमंत्री नहीं है सभी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हालांकि, इस पोर्टफोलियो में नाराज बताए जाने वाले कैबिनेट मंत्रियों के कद बढ़ाने के साथ ही प्रदेश के बड़े विभागों से नवाजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में अपने पास 15 विभाग रखे हैं, जिसमें मुख्य रूप से मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य सम्पत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन शामिल हैं।

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों के साथ सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, संस्कृति धर्म एवं पर्यटन के साथ ही लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

 कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को 7 विभागों के साथ वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा के साथ ही ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है।

 कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को पांच विभागों के साथ विधायी संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी है। 










संबंधित समाचार