हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने के प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले संविधान और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आबादी के हिसाब से हर किसी को हक और सम्मान मिलना चाहिए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "वह दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं।
अखिलेश यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ के एक सवाल के जवाब में कहा कि जो मुद्दे लोकसभा में हम उठा रहे हैं वही मुद्दे विधानसभा में भी सत्र शुरू होने पर उठाएंगे।
लखनऊ में अखिलेश यादव ने बोले भाजपा पर कई बड़े हमले
➡️सत्ता में 10 साल रह कर भाजपा ने हर व्यवस्था को, हर विभाग को खराब किया।
➡️कौन मुख्यमंत्री हैं, मुख्य सचिव कौन, प्रमुख सचिव कौन और विभाग में कौन-कौन कहां बैठा है।
➡️ये सवाल उठाते थे जातिवाद का, यूपी की जनता को इन्होंने धोखा… pic.twitter.com/PrH8HzMYBZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 26, 2024
अकबरनगर के ध्वस्तीकरण के सवाल पर उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई राजनीतिक है। सरकार को ऐसी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि कुकरैल नदी नहीं नाल है।
बताते चलें कि सरकार के दस्तावेजों में पहले कुकरेल नाला था लेकिन आज नदी हो गया है।
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रेस वार्ता की खास बातें
➡️भाजपा राज में सड़कों के निर्माण में गोरखधंधा हो रहा है।
➡️महंगाई और बेरोजगारी चरम पर, हर आदमी भाजपा से परेशान।
➡️भाजपा पहले से तैयार रिवरफ्रंट को ठीक न करके नाले को रिवरफ्रंट बना रही है।
➡️सरकार गलत नीतियों पर चल… pic.twitter.com/R6pgY3rKyj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 26, 2024
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता परेशान है। जनता मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा राज में हर जगह गोरखधंधा दिख रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि एक राज्यपाल थे यहां जो सरकार को चिट्ठी लिखते थे,अखबार की कटिंग लगाकर जातिवादी होने का आरोप लगाते थे, आज बताइये प्रमुख पदों पर कौन लोग बैठे हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव गृह कौन हैं। सब जानते हैं।
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रेस वार्ता की खास बातें
➡️आबादी के हिसाब से हर किसी को हक और सम्मान मिले
➡️संविधान और कानून की धज्जियां भाजपा वाले उड़ा रहे हैं
➡️केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के मोहरे बने@samajwadiparty @yadavakhilesh @dimpleyadav @MediaCellSP pic.twitter.com/V1jXBvO2lv— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 26, 2024
अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी ने समाजवादी और पीडीए परिवार ने साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया। हमारी पार्टी को मुस्लिम यादव की पार्टी बताने वालों को पीडीए ने जवाब दिया। संविधान में आरक्षण मूल भावना है। बीजेपी इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर रही है। चुनाव में अधिकारियों ने बहुत भेदभाव किया,अधिकारियों ने बहुत खेल किया। अब उपचुनाव के लिए ऐसा ही करने की तैयारी है।
Published : 26 July 2024, 5:08 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Lucknow slams अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश भाजपा लखनऊ