हिंदी
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चुन-चुनकर सपाइयों पर झूठे मुकदमें लाद रही है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का।
वे सोमवार को आजमगढ़ के दौरे पर थे। अखिलेश यादव ने जिला जेल में बंद सपा के विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जिला जेल के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि ये सरकार किसी पर भी कोई भी झूठा मुकदमा लगा सकती है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव के अचानक आजमगढ़ पहुंचने से जिले का राजनीतिक तापमान उफान पर आ गया। सपाइयों में जबरदस्त सरगर्मी दिखायी दी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस वक्त उनका सारा ध्यान पार्टी की मजबूती और सदस्यता अभियान पर है।
Published : 22 August 2022, 4:41 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Azamgarh Samajwadi Party SP uttar pradesh अखिलेश यादव आजमगढ़ उत्तर प्रदेश सपा समाजवादी पार्टी