COVID-19 in UP: यूपी में कोरोना का कहर जारी, जानिये नये संक्रमितों की संख्या और ताजा आंकड़े

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसी क्रम में मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये यूपी में कोरोना के ताजा आंकड़े

Updated : 24 April 2021, 6:04 PM IST
google-preferred

लखनऊ: देश के कुछ राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति लगातार बेकाबू होती जा रही है। हर रोज संक्रमितों के साथ कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र के साथ मिलकर राज्य में किये जा रहे उपाय फिलहाल नाकाफी और बौने साबित हो रहे हैं। प्रत्यके दिन सामने आ रही संक्रमितों की संख्या नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: #COVID19India: घर पर रहें, सुरक्षित रहें, कोरोना से बचाव के लिये अपनाएं ये जरूरी टिप्स

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 38,055 नये मामले सामने आये, जो कल के आंकड़ों से लगभग 800 ज्यादा है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 223 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत दर्ज की गई। जबकि कुल 23,231 कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाव के लिये महराजगंज के CMS डा. एके रॉय से जानिये खास टिप्स, देखिये VIDEO

अब तक राज्य में कुल 7,52,211 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके है। मृतकों की कुल संख्या 10,959 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 2,88,144 एक्टिव मामले हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में कल यानि शुक्रवार को 199 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। शुक्रवार को जारी 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक कल राज्य में कुल 37,238 नए संक्रमित भी सामने आये हैं। प्रदेश में ढाई लाख से अधिक एक्टिव केस थे और करीब 70 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में थे। आज ताजा आंकड़ों में सभी की संख्या बढ़ गई है। 

Published :  24 April 2021, 6:04 PM IST

Related News

Advertisement