Uttar Pradesh: महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, पति के लिए खाना लेने जा रही पत्नी को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पति के लिए खाना लेने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला की मौत हो गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 19 December 2020, 5:39 PM IST
google-preferred

सोनौली(महराजगंज): सोनौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पति के लिए खाना लेने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला की मौत हो गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवावदाता को मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के बेलहिया में खेताहु यादव किराया पर कमरा लेकर मेहनत मजदूरी करता था। रोज की भांति शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी रीता देवी सोनौली कस्बे के एक होटल पर पति के लिए खाना लेने जा रही थी। शाम को घने कोहरे के बीच सोनौली कस्बे में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही रीता देवी की मृत्यु हो गई।

इधर पति घर पर उसका इंतजार कर रहा था। जब देर रात तक पत्नी नहीं पहुंची तो उसकी तलाश में पति बाहर निकला। पति को होटल जाकर पता चला कि सड़क दुर्घटना में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। इतना सुनते ही मृतक महिला का पति जोर-जोर से रोने लगा। 

बताया जा रहा है कि मृतक महिला सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र ताल बगहिया गांव की निवासी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published : 
  • 19 December 2020, 5:39 PM IST

Advertisement
Advertisement