हिंदी
महराजगंज: भगवा वस्त्र धारण कर मंदिर में बलात्कार करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ महराजगंज कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को मोहल्ला इन्दिरा नगर, थाना-कोतवाली, जनपद-महराजगंज निवासी अधिवक्ता, विनय कुमार पाण्डेय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ उनके 'भगवा' वाले बयान को लेकर जिसमें उन्होनें कहा था, कि लोग भगवा पहन कर चूर्ण बेच रहे हैं, और बलात्कार कर रहे हैं। इस आपत्तिजनक बयान से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता विनय कुमार पाण्डेय, एडवोकेट ने मुख्य न्यायिक दण्डकारी की अदालत में धार्मिक भावनाओं पर आघात को लेकर 295ए IPC के तहत केस दर्ज किया है। इस केस की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा मानव तस्करी का सिलसिला, दो महिला आरोपी हुई गिरफ्तार
बता दें कि दिग्विजय सिंह का कुछ ही दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। जहां दिग्विजय ने भगवा वस्त्रों को लेकर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरण बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही है हमारा धर्म? जिन लोगों ने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है उनको ईश्वर माफ नहीं करेगा।
Published : 20 September 2019, 3:02 PM IST
Topics : Congress Digvijaya Singh Maharajganj Politics uttar pradesh कांग्रेस दिग्विजय सिंह बलात्कार