Uttar Pradesh: दादी ही बनी पोती की हत्यारी, जानिए पूरा मामला

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय पोती को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 January 2024, 6:17 PM IST
google-preferred

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक महिला ने अपनी 10 वर्षीय पोती को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

यह भी पढ़ें: शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग, फिर... बलिया से सामने आई ये खौफनाक वारदात 

पुलिस के अनुसार कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनरा गांव में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संतोष निषाद की 10 वर्षीय पुत्री रिया को उसकी दादी ने कुएं में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:   संभल में पशु तस्करों के साथ मुठभेड़, पुलिसकर्मी समेत दो को लगी गोली 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते दादी सुदामा (50) पत्नी देवी प्रसाद ने बच्ची को कुएं में फेंक दिया। उन्‍होंने कहा कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, हालांकि आरोपी दादी फरार है। एसएचओ ने दावा किया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published :  20 January 2024, 6:17 PM IST

Related News

Advertisement