उत्तर प्रदेश: नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने जान दी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर जान दे दी। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 November 2023, 3:37 PM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सूरजपुर इलाके की संतराम कॉलोनी की है।

सूरजपुर थाने के उप-निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि संतराम कॉलोनी में 16 वर्षीय एक छात्रा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि छात्रा अपने पिता द्वारा डांटने से नाराज थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published : 
  • 23 November 2023, 3:37 PM IST

Advertisement
Advertisement