Hair Care Tips: बालों की परेशानी से राहत पाने के लिए देसी घी का इस तरह करें इस्तेमाल, बाल होंगे लंबे और घने

भारतीय किचन में घी एक जरूरी हिस्सा है। घी ना सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे की घी के इस्तेमाल से बालों की सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जानें कैसे घी के इस्तेमाल से बालों को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

Updated : 21 September 2019, 4:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बालों की परेशानी से राहत पाने के लिए हम ना जानें किन-किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में घी हमारे लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। देसी घी के सेहत के साथ ही हमारी स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दोमुंहे बालों को ठीक करने के लिए नियमित तरीके से शहद और देसी घी से मालिश करें। थोड़ी देर बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें। इसके बाद एक चम्मच क्रीम को आधे कप दूध में अच्छे से मिलाएं अब इससे भी मसाज कर लें।

देसी घी से बालों की करें मालिश

रुखे और उलझे बालों के लिए आप सिर धोने के बाद थोड़ा सा देसी घी लें और सिर पर हल्की मसाज करें। कुछ सेकेंड बाद सिर धो लें। रुखे और उलझे बालों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। बालों पर देसी घी का इस्तेमाल इनको सफेद होने से भी रोकता है। इसके लिए आपको अपने बालों पर घी से मसाज करनी होगी और फिर 15 मिनट के लिए अपने सिर पर तौलिया लपेट लें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

Published :  21 September 2019, 4:20 PM IST

Related News

Advertisement

No related posts found.