अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 2 October 2020, 10:52 AM IST
google-preferred

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने खुद को क्वारैंटाइन  कर लिया है।

इस बात की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि  वो और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। हम दोनों अपना क्वारंटीन पीरियड और रिकवरी प्रोसेस जल्द ही शुरू कर रहे हैं और इस संकट काल से एक साथ निकल जाएंगे।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने निजी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुवार देर रात कोरोना की जांच कराई थी। जिसके बाद दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। 

Published : 
  • 2 October 2020, 10:52 AM IST

Related News

No related posts found.