हिंदी
नई दिल्ली: नौकरशाही और राजनीति का रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत माना जाता है। इस वक्त मोदी सरकार में भी कई रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट मंत्रिमंडल से लेकर लोकसभा के सदस्य हैं। अगले साल होने जा रहे आम चुनावों में यूपी के कई IAS ही नहीं, IPS लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इनमें सबसे आगे उत्तर प्रदेश के नौकरशाह हैं, जो आगामी आम चुनाव के जरिये अपना नया सियासी सफर शुरू करना चाहते हैं।
सिर्फ यूपी के IAS ही नहीं, IPS भी देख रहे हैं नेता बनने का ख्वाब, पिछले साल रिटायर हुए ADG रैंक के एक आईपीएस पश्चिमी यूपी से पहुंचना चाहते हैं लोकसभा में, सत्तारुढ़ खेमे का टिकट हथियाने के लिए जोर-शोर से कर रहे हैं लाबिंग https://t.co/CfuDjmKOFh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 11, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक ये अफसर रिटायरमेंट के बाद राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।
इनमें यूपी की नौकरशाही पर क़ाबिज़ एक वरिष्ठ IAS अफ़सर आगामी लोकसभा चुनाव में आज़मगढ़ मंडल की एक सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।
इसी तरह पिछले साल रिटायर हुए ADG रैंक के एक आईपीएस पश्चिमी यूपी से लोकसभा में पहुंचना चाहते हैं। ये सत्तारुढ़ खेमे का टिकट पाने के लिए जोर-शोर से कोशिश कर रहे हैं।
सफलता किसे मिलेगी यह तो समय बतायेगा लेकिन यूपी में इन दिनों ऐसे अफसरों को लेकर खूब चर्चायें हो रही हैं।
Published : 11 July 2023, 1:37 PM IST
No related posts found.