हिंदी
उन्नाव: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों में यूपी में समाजवादी विजय यात्रा निकालकर जनता के साथ सीधे संवाद में जुटे हुए हैं। विजय रथ यात्रा के अगले चरण में अखिलेश यादव आज उन्नाव पहुंचे हैं, जहां उनके स्वागत में समर्थकों की बारी भीड़ उमड़ रही है। अखिलेश यादव की इश यात्रा को लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। जगह-जगह अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

उन्नाव में समाजवादी विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश याजव ने कहा कि आगामी चुनाव के बाद यदि 2022 में यूपी में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो राज्य में साइकिल एक्सिडेंट में मौत पर पीड़ितों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता या मुआवजा दिया जायेगा।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार बनने पर सांड से लड़कर दुर्घटना में मौत होने पर भी सपा सरकार द्वारा पांच लाख का मुआवजा दिया जायेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो गंगा पार करके कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो का निर्माण करवाया जायेगा।
समाजवादी विजय यात्रा में उमड़ ही भीड़ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भारी जनसमर्थन बता रहा है कि 2022 में बदलाव हो रहा है और समाजवादी पार्टी फिर यूपी की सत्ता में लौट रही है।
Published : 28 December 2021, 2:13 PM IST
Topics : अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश उन्नाव मुआवजा विजय रथ यात्रा विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी साइकिल एक्सिडेंट
No related posts found.