
महराजगंज: जनपद में लगातार वन विभाग सुर्खियों में बना हुआ है। कभी तेंदुए को लेकर, तो कभी जंगलों में अवैध कटान को लेकर, तो कभी कीमती लड़कियों पर वन माफियाओं द्वारा तस्करी को लेकर। फिलहाल अभी तक इस पर रोक लगाने में वन विभाग नाकामयाब साबित हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ताजा मामला चौके रेंज के नौडीहवा जंगल का मामला है। जहां से जंगल माफिया कोहरे का फायदा उठा कर कीमती पेड़ो को काट कर उसको छोटे–छोटे बोटें में बना कर बच्चो से साइकिल पर लदवाकर धड़ल्ले से तस्करी कराने में जुटे हुए है। लेकिन वन विभाग उससे बेखबर बना हुआ है।
Published : 7 January 2025, 3:13 PM IST
Topics : bicycles Breaking News Dynamite News forest mafia Hindi News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash UP Police uttar pradesh