Uttarakhand: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे पर्यटक, जानें पूरा मामला

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे पीलीभीत उत्तर प्रदेश (उप्र) के दो पर्यटकों को बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस द्वार सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 May 2022, 3:53 PM IST
google-preferred

नैनीताल:  पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे पीलीभीत उत्तर प्रदेश (उप्र) के दो पर्यटकों को बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस द्वार सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, उप्र के पीलीभीत के बीसलपुर तहसील के पुरैनिया रामगुलाम गांव के रहने वाले दो पर्यटक विशाल और संतोष स्वरूप 15 मई को पिथौरागढ़ के खलियाद्वार से मुनस्यारी के खलिया टाप घूमने के लिए गए थे और मौसम खराब होने के चलते रास्ता भटक गये थे। दोनों पर्यटक नामिक की ओर जंगल के बीच चट्टानों में फंस गए। (यूनिवार्ता)

Published : 
  • 19 May 2022, 3:53 PM IST

Advertisement
Advertisement