हिंदी
नोएडा: नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने फैक्ट्रियों में डाका डालने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने वकील और जीतू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर ने 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह भी पढ़ें: कन्नौज में रोडवेज की बस पलटने से 12 लोग घायल
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। इनके दो साथियों को थाना सेक्टर 20 पुलिस मुठभेड़ के दौरान पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि तीन साथियों को इससे पूर्व थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाते हुए मौके से भाग गए थे। उन्होंने बताया कि इस गैंग का एक सदस्य अब भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के ऊपर लूटपाट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। (भाषा)
Published : 4 November 2019, 2:50 PM IST
Topics : arrested Crooks India Noida uttarpradesh उत्तर प्रदेश गिरफ्तार नोएडा पुलिस बदमाश