हिंदी
कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस पलटने से 12 यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे की जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से कानपुर आ रही आजादनगर डिपो की बस कन्नौज-कानपुर मार्ग पर सुबह करीब सवा पांच बजे मडपुरा पुलिस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह भी पढ़ें: लखनऊ नगर निगम की लापरवाही बनी सरकारी खजाने पर बोझ
हादसे में बस पर सवार 12 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। (वार्ता)
Published : 26 July 2019, 12:06 PM IST
Topics : kannauj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कन्नौज कन्नौज कानपुर मार्ग पुलिस राष्ट्रीय रोडवेज बस सड़क दुर्घटना