हिंदी
नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाहन की शिनाख्त करने के लिये जांच शुरू कर दी गई है।
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दिल्ली के रहने वाले विवेकानंद (22) और राकेश कुमार (37) दो व्यक्ति नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। लगभग डेढ़ बजे जब वे सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के निकट पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।’’
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्थानीय सेक्टर 142 पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Published : 6 May 2023, 7:46 AM IST
Topics : एक्सप्रेसवे नोएडा नोएडा ग्रेटर पुलिस मोटरसाइकिल मौत वाहन
No related posts found.