हिंदी
काठमांडू: देश-विदेश में भारी बारिश व भूस्खलन की सूचना सामने आ रही है। इसी कड़ी में नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इस बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे को लेकर नेपाली पीएम ने दुख व्यक्त किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि दोनों बसों में ड्राइवर समेत कुल 63 यात्री सवार थे। घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश करने में बाधा आ रही है।
इस मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट है। देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं दुखी हूं।
Published : 12 July 2024, 9:00 AM IST
Topics : Dynamite DynamiteNews Landslide in Nepal nepal news त्रिशूली नदी नेपाल समाचार नेपाली प्रधानमंत्री भूस्खलन