हिंदी
सोनौली (महराजगंज): भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ के तस्करी का कारोबार अभी थमा नहीं है।
आए दिन मादक पदार्थ के करियर या तस्कर मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ हीरोइन की एक खेप बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि एसएसबी, पुलिस की संयुक्त टीम कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित तिलहंवा के पास गस्त कर रही थी।
इसी बीच दो संदिग्ध युवक भारत से नेपाल जा रहे थे।
गस्त कर रही संयुक्त टीम ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक नेपाल की तरफ भागने लगे जिस पर जवानों ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
उनकी तलाशी करने पर छुपाकर रखा गया लाखों रुपए के मूल्य का मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि दो युवक 19 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।
अभियुक्त प्रकाश कुमार और रोशन कुमार निवासी नेपाल को एनडीपीएस की धारा में चालान कर दिया गया है।
Published : 25 April 2024, 3:03 PM IST
Topics : Heroin International Nepali smuggler एसएसबी नेपाल पुलिस भारत सोनौली बार्डर