हिंदी
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर संदेशखाली में गत पांच जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में रविवार को दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
ईडी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हुए हमले में उसके तीन अधिकारी घायल हो गए थे और उनका सामान छीन लिया गया था। ईडी अधिकारियों पर हमला उस समय किया गया था जब वे राज्य में कथित राशन वितरण घोटाला मामले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के परिसर पर छापा मारने गए थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी को नाजत से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को उत्तरी 24 परगना जिले के मिनखा से ।
उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारियों पर भीड़ के हमले के सिलसिले में अब तक कुल मिलाकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
Published : 14 January 2024, 6:46 PM IST
Topics : कोलकाता दो गिरफ्तार पुलिस प्रवर्तन निदेशालय संदेशखाली हमला
No related posts found.