हिंदी
लखनऊ: खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार को इनके पदों से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
सहारनपुर के तत्कालीन डीएम अजय कुमार सिंह और पवन कुमार पर कल सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ खनन पट्टे देने और लीज रिन्यू करने के मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
अजय 1998 बैच के यूपी कैडर के आईएएस हैं। खनन घोटाले में कल सीबीआई ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी।
Published : 2 October 2019, 6:40 PM IST
Topics : आईएएस एफआईआऱ खनन घोटाला जांच ट्रांसफर नौकरशाही प्रतीक्षारत सीबीआई
No related posts found.