Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे के दो राजदार पुलिस मुठभेड़ में ढेर

डीएन ब्यूरो

यूपी में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के दो साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था मृतक बदमाश को
पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था मृतक बदमाश को


कानपुर: 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के दो साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गुरूवार सुबह पुलिस ने विकास दूबे के जिन दो साथियों को मार गिराया गया, उनमें एक प्रभात मिश्रा को कानपुर में और बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में मुठभेड़ में ढेर किया।

मारे गये मोस्ट वांटेड विकास दूबे की प्रभात मिश्रा को कल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था और पुलिस उसे रिमांड पर कानपुर लेकर जा रही थी। इसी बीच भागने के कोशिश कर रहे प्रभात को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इससे पहले बुधवार की सुबह विकास के खास गुर्गे अमर दुबे को पुलिस द्वारा हमीरपुर में मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने बुधवार को विकास के साथी प्रभात मिश्रा और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गयो आरोपियों के पास से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें वे 2 पिस्टलें भी मौजूद घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी और एसटीएफ की टीम इस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर उनसे पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जबावी फायरिंग में विकास घायल हो गया। इस दौरान एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये।  गोली लगने से घायल विकास को अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभात मिश्रा दो जुलाई को बिकरू कांड में वह भी नामजद है और पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
मोस्ट वांटेड विकास दूबे का दूसरी साथी बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सहयोगी के रूप में की गई हैl कानपुर इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर पुलिस ने घेर कर के रोकने की कोशिश की बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कीl जबावी फायरिंग में बरुआ की गोली लगने से मौत हो गयी। 

बऊआ दुबे कानपुर चौबेपुर थाना के बिकरू गांव का रहने वाला था औऱ वह  बिकरू कांड में वांछित था और उस पर पचास हजार का इनाम भी घोषित किया गया थाl मृतक बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। उस पर आठ मुकदमे दर्ज थे।










संबंधित समाचार