हिंदी
बलिया: (Ballia) जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रान्त वीर ने में शनिवार रात को पुलिस महकमे (Police Department) में बड़ा बदलाव (Transfer) किया है। पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध पर अकुंश लगाने के उद्देश्य से बड़ा एक्शन लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एसपी ने सिकंदरपुर एसओ समेत 8 निरीक्षक(Inspector), 15 उप निरीक्षक(Sub Inspector) के साथ ही 6 आरक्षियों (Constable) का स्थानान्तरण किया है। एसपी ने सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान नियुक्ति स्थान पर तैनाती के अनुपालन का आदेश दिया है।
पिछले कुछ दिनों से कच्ची शराब प्रकरण को लेकर सुर्खियों में रहे सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक को एसपी ने स्थानांतरित करते हुए सहतवार का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों के साथ ही इलाकाई जनप्रतिनिधियों ने शिकायतें की थी। वहीं, थानाध्यक्ष सहतवार विकास चंद्र पांडेय को सिकन्दरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संजय सिंह को बलिया एसओजी का प्रभारी बनाया गया है।
देखिए निरीक्षकों की तबादला सूची

उपनिरीक्षकों की तबादला सूची

आरक्षियों की तबादला सूची

Published : 1 September 2024, 12:59 PM IST
Topics : Ballia police SP transfer उत्तर प्रदेश एसपी पुलिस महकमा फेरबदल बलिया