हिंदी
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) पर पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना डोल गांव के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच हुई।
उन्होंने बताया कि ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और फिर उसी पर पलट भी गया जिससे सात लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा।
Published : 8 June 2023, 1:05 PM IST
Topics : एसयूवी ट्रक दो घायल पलटा पुलिस मध्य प्रदेश सात की मौत सीधी
No related posts found.