हिंदी
टोक्योः भारतीय वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ चानू ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी वेटलिफ्टर बन गई। उनसे पहले 2000 में सिडनी में आयोजित कर्णम मल्लेश्वरी ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया था।
#TeamIndia | #Tokyo2020 | #Weightlifting
Women's 49kg ResultsSilver lined beginning for India! @mirabai_chanu wins Silver medal in @Tokyo2020 Weightlifting becoming the only 2nd Indian weightlifter ever to win an #Olympics medal. #WayToGo champ #EkIndiaTeamIndia #Cheer4India pic.twitter.com/oNqElqBGU2
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 24, 2021
मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया। मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है।
Published : 24 July 2021, 12:17 PM IST
Topics : Mirabai Chanu silver medal Tokyo Olympics Tokyo Olympics 2020 Weightlifter टोक्यो ओलंपिक मीराबाई चानू सिल्वर मेडल
No related posts found.