कार्तिक पूर्णिमाः आज का दिन है बेहद शुभ, भूलकर भी ना करें ये काम

आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज का दिन बहुत ही ज्यादा महत्तवपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन लोगों को कई बातों से परहेज करना चाहिए। जानें क्या हैं वो बातें। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 12 November 2019, 10:20 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन को काफी पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह-सुबह स्नान करना और दान करना शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें करने से बचना चाहिए।

1. इस दिन सुबह-सुबह जल्दी उठ कर स्नान करना चाहिए। पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना शुभ माना जाता है।

2. इस दिन गलती से भी तुलसी के पौधे के साथ छेड़-छाड़ ना करें। इस दिन ना को तुलसी के पौधे से पत्ते तोड़ने चाहिए और ना ही उन्हें जड़ से उखाड़ना चाहिए।

3. इस दिन उड़द और मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। ना ही करेला, बैंगल जैसी हरी सब्जियां खानी चाहिए। 

4. इस दिन भगवान को प्रसन्न किया जाता है। इसलिए इस दिन ज्यादा गुस्सा नहीं करना चाहिए और ना ही लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए।

Published : 
  • 12 November 2019, 10:20 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement