हिंदी
जलंधर: पंजाब में जालंधर शहर के एक पौश इलाके में गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में जालंधर के व्यापारी की पत्नी, पुत्र-वधू व उसकी सहेली शामिल है।
यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन सीवान से पहुंचे पटना, लाये जा रहे हैं दिल्ली की तिहाड़ जेल
मृतकों की पहचान दलजीत कौर, परमजीत कौर और उसकी सहेली खुशविंदर कौर के रूप में हुई है।
महिलाओं को दलजीत कौर के पोते ने खून से लथपथ पाया। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि हमलावर मृतकों को पहले से जानता था।
यह भी पढ़ें: ठगी के आरोप में सात महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर से कुछ चीजें गायब हैं, पर कोई मूल्यवान वस्तु चोरी नहीं हुई है।(आईएएनएस)
Published : 24 February 2017, 11:55 AM IST
Topics : अज्ञात हमलावरों गोली मारकर जालंधर पुलिस पौश इलाके महिलाओं हत्या
No related posts found.