Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में तीन जवान घायल

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार रात गोलीबारी की जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

Updated : 16 September 2019, 10:40 AM IST
google-preferred

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार रात गोलीबारी की जिसमें तीन जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान ने कल रात बिना किसी उकसावे की गोलाबारी जिसमें गश्ती दल के तीन जवान घायल हो गए।

उन्होंने कहा पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात करीब साढ़े 10 बजे पूंछ जिले के मेधार और बालाकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। हमारे सैनिकाें ने उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। (वार्ता)

Published : 
  • 16 September 2019, 10:40 AM IST