हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में तीन व्यक्ति एक व्यक्ति पर कथित तौर पर चाकू से हमला करते और उसे ईंट से मारते दिख रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) जितेंद्र मीणा ने कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार मीणा ने कहा, 'हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। हम पीड़ित की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
Published : 2 December 2023, 1:08 PM IST
Topics : Attacking Man CCTV Delhi Police Investigation three people जांच शुरू तीन लोग हमला दिल्ली पुलिस व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज