हिंदी
गडग (कर्नाटक): कर्नाटक के गडग जिले के एक गांव में सोमवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी तस्वीर वाला बैनर लगाते समय तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बिजली के खंभे पर बैनर बांधते समय नवीन गाजी (19), हनुमंता (21) और मुरली नदाविनमणि (20) बिजली के तार के संपर्क में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक यश के प्रशंसक थे और वे जिले के लक्ष्मेश्वर तालुक में अपने गांव सोरांगी में अभिनेता का जन्मदिन मना रहे थे। अभिनेता का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है।
इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
Published : 8 January 2024, 12:40 PM IST
No related posts found.