हिंदी
CBSE Results 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल 12 वीं की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बता दें कि CISCE बोर्ड ने भी इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इसी तर्ज पर सीबीएसई बोर्ड भी इस साल 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची जारी नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.78 फीसदी छात्र पास, यहां देखें रिजल्ट
जिन बच्चों ने एग्जाम दिए हैं वो सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप इसे http://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल पांच प्रतिशत अधिक उम्मीदवार पास हुए हैं और छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। सीबीएसई द्वारा सोमवार को जारी नतीजों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र 97.7 प्रतिशत के साथ सबसे पहले स्थान पर रहा है जबकि पटना क्षेत्र 74 .57 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे पायदान पर रहा है। इस वर्ष 92.15 प्रतिशत छात्राएं और 86.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि 67.67 प्रतिशत किन्नर छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
Published : 13 July 2020, 2:45 PM IST
No related posts found.