देखिये, लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का नया घर, दिल्ली का सरकारी घर खाली करने के बाद रहेंगी यहां

केन्द्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा कल बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका के पास एक नोटिस भेजकर दिल्ली के लुटियन जोन स्थित उनका सरकारी आवास 1 अगस्त तक खाली करने को कहा गया है। पूरी खबर:

Updated : 2 July 2020, 3:39 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी के गोखले मार्ग स्थित कोठी संख्या 23/2 कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का नया पता होगा। यह घर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल का आवास है। कांग्रेस महासचिव के लखनऊ शिफ्ट होने से पहले बंगले में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। साज-सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह की निगरानी में बंगले में सफाई कराई जा रही है।

गोखले मार्ग स्थित इस बंगले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कई बार रूके हैं और उनके द्वारा 1936 में वहां लगाया गया एक बरगद का पेड़ अभी भी मौजूद है। साथ देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू द्वारा बंगले के प्रांगण में 1936 में ही लगाया गया एक आम का पेड़ भी मौजूद है। इस बंगले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल भी रही हैं। यूपी के राजनैतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर तेजी से चल रही है की कांग्रेस महासचिव प्रियंका के यहां शिफ्ट हो जाने के बाद वे यूपी सरकार की नीतियों के खिलाफ और जोर-शोर से बढ़कर बोलेंगी। 

Published : 
  • 2 July 2020, 3:39 PM IST