Maharajganj: ठंड और कोहरे में बढ़ रही चोरी का वारदात, शेड के अंदर से भैंसों को लेकर फरार हुए चोर

ठंड और कोहरे की आड़ में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। पिछले 2-3 हफ्तों में कई गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 January 2021, 8:12 PM IST
google-preferred

महराजगंजः ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की वारदातें भी बढ़ गई है। पिछले 2-3 हप्तों में ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कई गांव में चोरी की वारदात हो गई है लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

मंगलवार की रात को ग्राम पिपरिया में सत्यनारायण पटेल के पशु शेड से तीन भैंस को चोर चुरा ले गए हैं। जिससे गांव के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे वह पशुओं को चारा डालने के लिए घारी में गए तो अंदर बंधे पशु गायब थे। सत्यनारायन पटेल के अनुसार चोर उसकी 2 भैंस 1 बछिया को चुरा ले गए।

इस घटना की सूचना ठूठीबारी थाना में दी गई है, लेकिन कोई शासन प्रशासन जांच पड़ताल में नहीं पहुंचा था जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।

Published : 
  • 13 January 2021, 8:12 PM IST

Advertisement
Advertisement