हिंदी
नई दिल्ली: देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अबसे थोड़ी देर बाद कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकाली जाएगी, जिसके जरिये दुनिया नये भारत का दम देखेगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी शामिल होंगे।

कर्तव्य पथ सज धजकर तैयार है, जहां गणतंत्र दिवस परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम के साथ भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत के भी दर्शन होंगे। राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी। साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे।
#RepublicDay : राष्ट्रीय समर स्मारक पर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी साथ में, थोड़ी देर बाद कर्तव्य पथ पर शुरु होगी गणतंत्र दिवस परेड pic.twitter.com/mkNGJexcGf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 26, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी साथ में मौजूद रहे। थोड़ी देर बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरु होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी।
कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में वाइस एडमिरल एमए हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ शामिल हुए।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं।
Published : 26 January 2023, 9:08 AM IST
Topics : Happy Republic Day Republic Day 2023 Republic Day parade कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस परेड
No related posts found.
No related posts found.