Crime: चाकू की नोक पर चोर ने महिला के साथ पहले किया घिनौना काम, और फिर..

जहां एक तरफ लॉकडाउन में सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं। वहीं दूसरी ओर अपराधों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिल्ली में एक घर में चोरी करने घूसे चोर ने चाकू की नोक पर घिनौना काम किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 23 May 2020, 1:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः दिल्ली के एक इलाके में चोर ने चाकू की नोंक पर एक महिला के साथ घिनौना काम किया है।  

शुक्रवार को दिल्ली के जंगपुरा में एक चोर चोरी करने के मकसद से घुसा और घर में महिला को अकेली देख शख्स ने जान से मारने की धमकी दी, फिर रेप किया। रेप करने के बाद महिला का गला दबा कर आरोपी फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स का नाम सोनू है। आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह महिला के घर चोरी करने के इरादे से घुसा था। महिला को अकेली देखा तो रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि रेप के बाद उसने महिला वकील का गला दबा दिया था। इसके बाद आरोपी महिला का डेबिट कार्ड, घर में रखा कैश और कुछ जरूरी सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Published : 
  • 23 May 2020, 1:35 PM IST

Advertisement
Advertisement