संविदा कर्मी के भरोसे चल रहा रजिस्ट्री आफिस, जिम्मेदारों के गैर मौजूदगी में लेनदेन से लेकर निपटाते हैं सभी जरूरी कार्य

महराजगंज जनपद में रजिस्ट्री कार्यालय पर सोमवार को 11 बजे सुबह तक रजिस्ट्रार आफिस नहीं पहुंचे थे। संविदाकर्मी रजिस्ट्री का पैसा गिनता मिला। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 April 2024, 7:33 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद के रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को कुछ अनोखा नजारा देखने को मिला।

सुबह 10 बजे डाइनामाइट न्यूज की टीम रजिस्ट्रार के आफिस पहुंची। पूछने पर पता चला कि साहब अभी नहीं आए हैं।

संविदाकर्मी गौतम लाल श्रीवास्तव रजिस्ट्री का पैसा गिनता मिला।

करीब 11 बजे के बाद रजिस्ट्रार आफिस पहुंचे।

रजिस्ट्रार कमलेश वर्मा ने बताया कि संविदाकर्मी लेनदेन कर सकता है।

आफिस के आसपास जमीनों की रजिस्टी कराने पहुंचे लोगों ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि साहब यह कोई नई बात नहीं है।

अक्सर यही संविदाकर्मी आफिस में मिलता है जबकि जिम्मेदार के हमें दर्शन तक नहीं होते हैं। 

बता दें कि संविदाकर्मी गौतम लाल श्रीवास्तव आउटसौर्सिंग परिचारक पद पर नियुक्त हैं। बड़े बाबू छुट्टी पर चल रहे थे।  

Published : 
  • 22 April 2024, 7:33 PM IST

Advertisement
Advertisement