दुबई से लौटते वक्त रहस्यमय ढंग से लापता हुआ प्रवासी मजदूर, महीनों से परिवार बेहाल

महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र का एक युवक रोज़गार से दुबई से घर लौटते समय अचानक लापता हो गया। एक माह बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला है। पत्नी तीन मासूम बच्चों के साथ सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है।

महराजगंज: जिले से जुड़ा एक दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां विदेश में काम कर रहा एक प्रवासी मजदूर घर लौटते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर टोला महाव निवासी अंजनी यादव पिछले एक महीने से अपने पति अखिलेश की तलाश में दर-दर भटक रही हैं।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक,  अखिलेश करीब आठ महीने पहले गोरखपुर के एक एजेंट के माध्यम से कारपेंटर के काम के लिए दुबई गए थे। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद वहां सैलरी समय पर न मिलना और खाने-पीने की भारी दिक्कतें शुरू हो गईं। अखिलेश ने फोन पर पत्नी को बताया था कि हालात बहुत खराब हैं और वह अब किसी भी तरह घर लौटना चाहता है।

Bureaucracy News: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

मजदूरों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना

6 जनवरी को अखिलेश अपने साथ काम कर रहे 9-10 अन्य मजदूरों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में दुबई पुलिस ने सभी को जांच के लिए रोका। पूछताछ के बाद बाकी सभी लोग सुरक्षित भारत पहुंच गए, लेकिन अखिलेश वहीं से गायब हो गया। तब से न कोई फोन आया और न ही कोई सूचना मिल सकी।

Kaushambi News: DM अमित पाल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए ये कड़े निर्देश

ऑनलाइन शिकायत

पीड़िता अंजनी यादव ने दुबई भेजने वाले एजेंट से कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मजबूर होकर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन बच्चों-10 वर्षीय जानकी, 5 वर्षीय आरव और 6 महीने की मासूम बच्ची के साथ अंजनी की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। परिवार ने विदेश मंत्रालय भारत सरकार समेत स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि अखिलेश का जल्द पता लगाया जा सके और उसे सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 13 February 2026, 9:19 PM IST

Advertisement
Advertisement