Maharajganj: बारात लेकर आये दूल्हे और उसके साथी को बंधक बनाने के मामले में आया मोड़, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

जनपद में कोल्हुई थाना क्षेत्र में बुधवार को आई एक बारात में लड़की के घरवालों ने दूल्हे और उसके करीबियों को बंधक बना लिया था। पंचायत में मामला ना सुलझने पर दूल्हे और उसके एक और करीबी को पुलिस थाने लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

थाने में लाया गया दूल्हा और उसका दोस्त
थाने में लाया गया दूल्हा और उसका दोस्त


महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र में बुधवार को आई एक बारात में लड़की वालों ने दुल्हे और उसके कुछ साथियों को बंधी बना लिया था। मामला पहले पंचायत तक ले कर जाया गया था। वहां पर भी मामला ना सुलझने पर अब थाने पर पहुंच गया है।

शुक्रवार को लड़की पक्ष और लड़का पक्ष थाने पहुंचे गए हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: दूल्हे और दो लोगों को लड़की वालों ने बनाया बंधक, शादी पर हुई पंचायत, भाग निकले बाराती, जानिये पूरा मामला 

क्या है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार नौतनवां थाना क्षेत्र से आई बारात बुधवार की रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है की जैसे ही बारात गांव में पहुंची दूल्हे को और उसके करीबियों को लड़की के घर वालों ने बंधक बना लिया और बाकी बाराती मौके से भाग निकले।

लड़की पक्ष का इस बारे में कहना है कि दूल्हे का प्रेम प्रसंग किसी और लड़की के साथ चल रहा था, जिसकी जानकारी लड़की के घर वालों को शादी के तीन दिन पहले पता चल गया और लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। शादी की व्यस्था किसी तरह से लड़की के घर वालों ने बड़ी मुश्किल से की थी।

शादी की तैयारियों में लड़की वालों का काफी पैसा खर्च हो चुका था, कुछ ग्रामीणों ने लड़की के घर वालों से कहा बारात आने दीजिए यही शादी से इंकार कर दिया जाएगा। गांव में दोनों पक्ष आपस में पंचायत कर हिसाब किताब कर लिए थे, हिसाब किताब कराने के बाद दूल्हे को लड़की के घर वालों ने रोक कर रखा था, जब आपसी सहमति से बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










संबंधित समाचार