हिंदी
महराजगंजः फरेंदा तहसील क्षेत्र में लगभग साढे नौ करोड़ की लागत से बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र यानी आईटीआई का निर्माण भीटा की जमीन पर अवैध तरीके से कराने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने भीटा की जमीन पर इस अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को इससे संबंधित शिकायती पत्र भी सौंपा। शासन ने सपा के शिकायती पत्र पर जांच का आश्वासन दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित चौबे का कहना है कि देश की शीर्ष अदालत ने भीटा की जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण को प्रतिबंध किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी फरेंदा तहसील क्षेत्र के पिपरामौनी में शासन की मंशा के विपरीत भीटा की जमीन पर अवैध रूप से आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी राजेश जायसवाल ने कहा कि भीटा की जमीन पर अवैध रूप से ठेकेदार द्वारा आईटीआई का निर्माण करने की शिकायत मिली है। लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था समेत प्रशासन द्वारा शीघ्र मामले की जांच कराई जायेगी।
Published : 10 March 2021, 6:13 PM IST
Topics : अवैध निर्माण आईटीआई उपजिलाधिकारी जांच ठेकेदार फरेंदा महराजगंज शासन सपा
No related posts found.