हिंदी
महराजगंजः मुड़ली चौकी से जंगल की बेशकीमती लकड़ियां गायब होने के मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर पड़ा है। कोल्हुई थाना के मुड़ली चौकी पर तैनात दीवान श्याम नारायन यादव और सिपाही हरेंद्र को हटाकर बहदुरी बीट पर भेजा गया है।
मुड़ली निवासी संतोष चौबे ने उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था, इस मामले को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था, मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है, मुड़ली चौकी से दोनों सिपाहियों को सी ओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने हटा दिया है।
यह भी पढ़ेंः क्या महराजगंज जिले में सिपाही गायब करा रहे हैं जंगल की बेशकीमती लकड़ियां?
बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले पुलिस चौकी पर रखी जंगल की बेशकीमती लकड़ियां भी कहां गायब हो गई थी। जिसके बाद सिपाहियो पर आरोप है की जंगल की बेशकीमती लकड़ियां अपने घर ले गये हैं। इस बारे में इलाके के लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सिपाहियों की जांच कराने की मांग की थी।
Published : 2 June 2021, 1:59 PM IST
Topics : Kolhui Maharajganj pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश थाना कोल्हुई फरेंदा महराजगंज मुड़ली चौकी