Bihar Politics: नीतीश के शपथ ग्रहण का तेजस्वी यादव ने किया बहिष्कार, कही ये बात

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 November 2020, 4:51 PM IST
google-preferred

पटनाः एक तरफ आज नीतीश कुमार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी सहित कांग्रेस ने उनकी इस शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है। 

राष्ट्रीय जनता दल के साथ ही कांग्रेस ने किया बहिष्कार
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ ही कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बनने जा रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। राजद का मानना है कि बदलाव का जनादेश राजग के खिलाफ है। आरजेडी ने कहा है कि- आरजेडी जनता के साथ है और जनता की मांग पर तेजस्वी या उनकी पार्टी का कोई नेता आज शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगा।

राजद का ट्वीट

राजद ने कसा तंज
राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार के पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है- राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करता है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है।