हिंदी
घुघली (महराजगंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघली स्थित सुभाष चौक से महज पांच सौ मीटर उत्तर सिसवा बाजार मार्ग पर एक विशाल पुराना इमली का पेड़ गिर गया। काफी देर रात रास्ता जाम भी रहा।
वन विभाग की टीम को सूचित किए जाने के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने इसकी सूचना डिप्टी रेंजर कासिम अली को दी।
उन्होंने जल्द हटवाने का आश्वासन दिया किंतु मौके पर कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा।
इसी दौरान एक बाइक चालक इस रास्ते से गुजर रहा था जो पेड़ से टकराकर चोटिल हो गया।
Published : 9 June 2024, 7:55 PM IST
Topics : ghughli responsible इमली का पेड़ घुघली थाना महराजगंज सुभाष चौक
No related posts found.