हिंदी
नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने टू-व्हीलर कंपनी ओला (OLA) पर आरोप लगाये हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आरजे कश्यप नाम के एक यूजर्स की पोस्ट को शेयर किया था। आरजे कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ओला ने अपने सर्विस सेंटर पर बाउंसर रखने शुरू कर दिये हैं। आरजे ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ओला ने अपने प्रत्येक सर्विस सेंटर पर 5 से 6 बाउंटर रखने शुरू कर दिये हैं। मैं अपने नजदीकी ओला सर्विस सेंटर गया। सेंटर पर मौजूद बाउंसर ग्राहकों के साथ बहस करते नजर आये। इनमें महिला ग्राहक भी शामिल थीं।
बाउंसर के पास हथियार भी
कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने पोस्ट को शेयर कर लिखा कि कृपया कोई पत्रकार इस फैक्ट की जांच करें। अगर यह सच है तो यह वाकई अनोखा है। बिक्री के लिए सेल्स टीम और बिक्री के बाद बाउंसर। कुणाल कामरा ने अनमोल चौधरी नाम के एक अन्य यूजर की पोस्ट को शेयर किया। अनोल चौधरी ने अपनी पोस्ट में दिखाया कि मुंबई के एक सर्विस सेंटर में ग्राहकों के सवाल का जवाब देने के लिए बाउंसर मौजूद हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि इन बाउंसर के पास हथियार भी हैं।
ओला के शेयर में गिरावट नहीं
इस पोस्ट को शेयर कर कुणाल कामरा ने भाविश अग्रवाल को टैग कर लिखा कि 'भाविश, आपने ऐसा इनोवेटिव इंडियन प्रोडक्ट बेचा है कि आपको कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बाउंसर रखने पड़े हैं। कुणाल कामरा की किसी भी पोस्ट पर भाविश का कोई जवाब नहीं आया है। ताजा विवाद के बाद ओला के शेयरों में कोई गिरावट नहीं आई।
Published : 22 October 2024, 4:43 PM IST
Topics : Bhavish Aggarwal Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash ola Ola Service Center trending news कुणाल कामरा भाविश अग्रवाल