जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को क्या ढेर

पुलवामा जिले में सोमवार तड़के हुई एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 June 2022, 11:05 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार तड़के हुई एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।उन्होंने कहा कि यहां के चटपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया, जिस दौरान मुठभेड़ हो गई।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया है।'पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'एक आतंकवादी ढेर हुआ है। आगे की जानकारी के मिलने की प्रतीक्षा है।'यह रविवार के बाद से तीसरी मुठभेड़ है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और कुलगाम जिले में रविवार को हुई दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादियाें को मार गिराया गया था। (वार्ता)

Published : 
  • 20 June 2022, 11:05 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement