हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की।
सपाइयों ने जताई नाराजगी
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 17 दिसंबर को राज्यसभा में अमित शाह ने बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे दलित समाज और संविधान समर्थकों की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने अमित शाह पर संविधान को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, सपा का विरोध जारी रहेगा।
संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
सपा नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान और संविधान पर हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने इसे समाज को बांटने और संविधान की बुनियाद को कमजोर करने की साजिश बताया।
प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। उन्होंने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस मुद्दे पर माफी नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। सपा ने कहा कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
Published : 21 December 2024, 4:22 PM IST
Topics : AmitShah Fatehpur fatehpur news ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist SP UP News